बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन काफी बड़ी हो गई हैं। वह हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में न्यासा को क्रिसमस पार्टी में देखा गया। इस मौके पर उन्होंने पिंक कलर की हॉट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान वह एक मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आईं। ये मिस्ट्री बॉय कई और एक्ट्रेस के साथ भी देखा जा चुका है.
दरअसल इस मिस्ट्री बॉय का नाम ओरहान अवतरमणि है। जो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। ओरहान अवतारमणि एक कार्यकर्ता हैं। ओरहान के सोशल मीडिया पर आपको और भी कई स्टार्स के साथ तस्वीरें मिल जाएंगी। ओरहान के पास सारा अली, नव्या नवेली, अनन्या पांडे, करीना, तब्बू, जान्हवी, प्रियंका, आलिया, ईशा अंबानी के साथ भी फोटो हैं।
न्यासा देवगन ने क्रिसमस नाइट पार्टी में अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर ओरहान अवतारमणि और न्यासा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।